बाड़मेर में परीक्षा देने जा रहे ग्रेड सेकेंड अभ्यर्थी का कॉलर पकड़ने और गला दबाने वाले कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित युवाओं ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन किया। युवाओं ने परिवहन मंत्री के नाम का ज्ञापन एडीएम को दिया। वहीं एसपी से कार्रवाई की मांग की। परीक्षार्थी सोहनलाल का आरोप है कि मेरे साथ टिकट खिड़की में ले जाकर मारपीट की गई। वहीं मेरे डॉक्यूमेंट भी फाड़े हैं। पुलिस में ऑनलाइन शिकायत और 181 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद आज दिन तक कार्रवाई नहीं हुई। दरअसल, 11 जुलाई को सेड़वा निवासी सोहनलाल अपनी बहन प्रमिला के साथ एग्जाम देने के लिए केंद्रीय बस स्टैंड पर आया। इस दौरान बस में बैठने को लेकर कंडक्टर ने उसका कॉलर पकड़ लिया। गला दबाकर टिकट खिड़की में ले गया। इसको वीडियो भी सामने आया। इसके बाद सोहनलाल एग्जाम देने के लिए दूसरी बस में बैठकर जोधपुर चला गया। सोमवार को सोहनलाल के समर्थन में युवा, समाज और एबीवीपी के कार्यकर्ता भी महावीर पार्क पहुंचे। वहां पर इकट्‌ठा होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर परिवहन मंत्री के नाम का ज्ञापन बाड़मेर एडीएम को ज्ञापन दिया। वहीं बाड़मेर एसपी को ज्ञापन देकर मारपीट करने वाले कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सोहनलाल का आरोप है कि मैं मेरे बहन के साथ ग्रेड सेकेंड की परीक्षा जोधपुर देने के लिए केंद्रीय बस स्टैंड से जाने के लिए पहुंचा था। वहां पर परीक्षार्थी की लाइनें लगी हुई थीं। लाइनें बड़ी होने के कारण मेरी बहन को बस में चढ़ने से मना कर रहा था कि अपन इस बस से नहीं, दूसरी बस में साथ में ही चलेगें। तभी मेरे पीछे से आए कंडक्टर ने मेरे साथ बदतमीजी की और रोका। गला दबाया और ऑफिस के साथ ले जाकर मेरे साथ मारपीट की। परीक्षार्थी ने कहा हमारी मांग है कि कर्मचारी को सस्पेड करें और न्याय दिलवाएं। ----------------- इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रोडवेज कंडक्टर ने छात्र की कॉलर पकड़ी, गर्दन दबाई, VIDEO: प्रबंधक बोले- मामले में समझाइश हो गई; परीक्षार्थी ने कहा- मैंने पुलिस में शिकायत दी है बाड़मेर बस स्टैंड पर सेकेंड ग्रेड परीक्षार्थी और कंडक्टर के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। कंडक्टर के कॉलर पकड़ने पर परीक्षार्थी ने भी उसकी कॉलर पकड़ ली। इसके बाद कंडक्टर युवक का गला दबाकर उसे रोडवेज ऑफिस में ले गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)