बाड़मेर में पंचायत राज चुनाव के दूसरे फेज के सरपंच चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। बाड़मेर ग्रामीण की गालाबेरी ग्राम पंचायत में सरपंच प्रत्याशी को बराबर-बराबर वोट मिलने पर लॉटरी निकालकर रिजल्ट घोषित किया गया। इस दौरान चार बार दुबारा काउंटिंग की गई। दरअसल, पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत गालाबेरी में महिला के लिए आरक्षित थी। इसमें महदूदेवी पत्नी अचलाराम और पूनम कुमारी पत्नी दुर्गेश कुमार प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इसमें कुल 1359 वोटर है। इसमें 90.58 प्रतिशत फीसदी मतदान हुआ है। 1253 में से 22 वोटर रिजेक्ट, दोनों प्रत्याशी को मिले 614-614 वोट गालाबेरी में कुल 1359 वोटर है। इसमें 1253 वोटर ने वोट का प्रयोग किया। 22 वोट रिजेक्ट हुए। ग्राम पंचायत में पूनम कुमारी और महदू देवी चुनावी मैदान में थे। दोनों को 614-614 और 3 वोट नोटा को मिले। चार बार रिकाउंटिंग की गई। फिर लॉटरी निकाली गई। इसमें पूनम कुमारी चुनाव जीती। दूसरे फेज में हुई वोटिंग बाड़मेर में पचायती राज चुनाव के दूसरे फेज में जिले की 7 पंचायत समितियों में चुनाव हो गए। इसमें 206 ग्राम पंचायतों में 17 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं 189 ग्राम सरपंच के लिए वोटिंग शुक्रवार को 88 फीसदी हुई। इसमें कोई सरपंच एक वोट से जीते। गालाबेरी ग्राम पंचायत में दो सरपंच पद के उम्मीदवार थे। वहां पर दोनों को बराबर वोट मिले।