बाड़मेर जिले की 206 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और पंच के लिए नामांकन गुरुवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किए जाएंगे। 11 बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 2 बजे नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही चुनाव की स्थिति क्लियर हो पाएगी। अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से सरपंच व पंच के लिए चुनाव होंगे। 6 बजे के बाद मतगणना होगी। रात तक रिजल्ट की घोषणा होगी। दरअसल, बाड़मेर जिले में 17 पंचायत समिति में कुल 625 ग्राम पंचायतें है। पहले चरण में 10 पंचायत समिति के 419 ग्राम पंचायतों के चुनाव 24 अक्टूबर को होने के साथ रिजल्ट भी आ गया। अब दूसरे फेज में 7 पंचायत समिति के 206 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और पंचों के लिए चुनाव होगे। 7 पंचायत समिति के सरपंचों के नामांकन कल जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया- दूसरे फेज में 7 पंचायत समितियों बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, डूंगेरों का तला, शिव, भींयाड़, बिशाला और बाटाडू की कुल 206 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए नाम निर्देशन पत्र 29 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक अधिसूचना में निर्धारित स्थल पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। 2 बजे तक नाम होगी वापसी कलेक्टर ने बताया- नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का समय सुबह 11.30 बजे से और नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन दोपहर 2 बजे के तुरन्त बाद किया जाएगा। वोटिंग शुक्रवार को 7 पंचायत समिति के 206 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान 30 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगें। वहीं मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद शुरू होगी। रात तक रिजल्ट की घोषणा हो जाएगी।