बाड़मेर जिले में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले की 7 पंचायत समितियों के 109 वार्डों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने के कारण 109 में से आधी सीटों पर महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। नामांकन के दौरान कई महिलाएं घूंघट में पर्चा दाखिल करने पहुंचीं। दरअसल, बाड़मेर जिले के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी फिल्ड में उतर गए है। वहीं दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 19 अक्टूबर तक नामांकन वापसी के बाद 109 सदस्यों की चुनावी स्थिति क्लियर हो पाएगी। नामांकन के आखिरी दिन समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशी दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। बाड़मेर पंचायत समिति के नामांकन एसडीएम ऑफिस में जमा किए गए। यहां प्रत्याशियों की लाइनें लगी रहीं। वहीं, पुरानी तहसील ऑफिस में बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति के नामांकन जमा किए गए। यहां प्रत्याशियों की भीड़ रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान भी तैनात किए गए। इन पंचायत समिति के लिए हो रहे नामांकन दूसरे चरण में 7 पंचायत समितियों के 109 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इनमें पंचायत समिति बाड़मेर के 19 वार्ड और पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण, शिव, विशाला, डूंगेरों का तला, बाटाडू और भींयाड़ के 15-15 वार्ड शामिल हैं। गुरुवार तक 117 प्रत्याशियों ने भरे थे 142 फॉर्म नामांकन प्रक्रिया के दौरान गुरुवार तक 7 पंचायत समितियों में 117 अभ्यर्थियों ने कुल 142 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। पंचायत समितिवार स्थिति इस प्रकार रही: 19 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे प्रत्याशी बाड़मेर जिले में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अब नामांकन पत्रों की जांच और 19 अक्टूबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 109 सदस्य पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।