बाड़मेर जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के पहले चरण में 10 पंचायत समितियों के 359 सरपंचों और पंचों के लिए वोटिंग हुई। मांगता पंचायत समिति में सर्वाधिक 91.42% वोटिंग रिकॉर्ड हुई। इन पंचायत समितियों में 60 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब 359 सरपंचों में 971 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी झणकली ग्राम पंचायत में है। इन पंचायत समितियों में 6.88 लाख वोटर मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। कुल मतदान प्रतिशत 419 ग्राम पंचायतों में से 60 पंचायतों में निर्विरोध जीते सरपंच मतदान के तुरंत बाद शुरू होगी मतगणना सभी संबंधित ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान चला। मतदान समाप्त होने के बाद उसी स्थान पर मतगणना शुरू की गई। ऐसे में शाम 7 बजे बाद से नतीजे आने शुरू हो सकते हैं। मतगणना पूरी होने के साथ ही ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के विजेताओं की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। 10 पंचायत समितियों में होगी नामांकन प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत पहले चरण में बाड़मेर जिले की चौहटन, धनाऊ, सेड़वा, फागलिया, लीलसर, मांगता, बायतू, आडेल, रामसर और गडरारोड पंचायत समितियों में पंच-सरपंच के चुनाव हो रहे हैं। वोटिंग की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए