बाड़मेर में स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक करीब 50 फीट तक बस को घसीटता हुआ ले गया। एक्सीडेंट में घायल एक बच्चे की जोधपुर ले जाते हुए मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा बच्चे घायल हैं। गंभीर घायलों को बालोतरा के हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। घटना जिले के बायतु थाना क्षेत्र में बुधवार (22 अप्रैल) सुबह करीब 8 बजे की है। पुलिस के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि घायल बच्चे सीटों के नीचे फंस गए थे। इन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला था। सबसे पहले देखिए- एक्सीडेंट के PHOTOS… बस में थे 36 बच्चे, एक की मौत बायतु थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया - सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की बस में 36 बच्चे थे। बस घरों से बच्चों को लेकर बायतु में स्कूल की ओर जा रही थी। नेशनल हाईवे-25 पर इसका एक्सीडेंट हो गया। करीब 20 बच्चे घायल हुए थे। इनमें से 9 को बायतु हॉस्पिटल से बालोतरा रेफर किया गया था। वहां से एक गंभीर घायल बच्चे को जोधपुर के हॉस्पिटल रेफर किया गया था। वहां पहुंचने से पहले विरधाराम (14) पुत्र पूराराम निवासी भीमरलाई की मौत हो गई। बालोतरा के हॉस्पिटल में एडमिट हैं ये घायल पुलिस के अनुसार बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल में अब भी 8 गंभीर घायल एडमिट हैं। इनमें से अधिकतर के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ है। कई घायलों के सिर में भी चोट लगी है। थानाधिकारी ने बताया कि हॉस्पिटल में प्रेम (12) पुत्र मोहनलाल निवासी भीमरलई स्टेशन, गोविंद (14) पुत्र केवलचंद निवासी रोजिया नाड़ी, हितेश (10) पुत्र धनाराम निवासी भीमरलाई स्टेशन एडमिट हैं। प्रकाश (12) पुत्र रामचंद्र निवासी खट्टू, तेजपाल (9) पुत्र लुम्भाराम निवासी चांदेसरा, रेखाराम (12) पुत्र खेमा राम निवासी चांदेसरा, यशवंत (6) पुत्र प्रकाश निवासी भीमरलई, अरविंद (12) पुत्र धर्माराम निवासी भीमरलई का भी नाहटा हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। इनपुट : प्रकाश चौधरी …. स्कूल बस एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… स्लीपर बस ने स्कूल-बस को मारी टक्कर, 6 स्टूडेंट्स घायल:11 केवी का पोल टूटकर स्कूली बस पर गिरा, फॉल्ट होने से कटी हुई थी बिजली जयपुर में दो महीने पहले अनियंत्रित हुई स्लीपर बस ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान 11 हजार केवी का बिजली पोल टूटकर स्कूल बस पर गिर गया। पूरी खबर पढ़िए…