भास्कर न्यूज | बाड़मेर हॉकी राजस्थान की ओर से चूली बाड़मेर में बालिका वर्ग की जूनियर स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सोमवार को प्रातःकालीन सेशन में खेले गए सारे मैच रोमांचक रहे। क्वाटर फाइनल मुकाबले में बाड़मेर ने भीलवाड़ा को 3-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वाटर फाइनल मुकाबलों में राजसमंद ने चूरू को शूट आउट में 1-0 से, सीकर ने जयपुर को 2-1 से हराया। वही टोंक ने नागौर को 2-1 से पराजित किया। शाम को सेमीफाइनल मैच खेले गए। जिसमे फर्स्ट सेमीफाइनल में टोंक ने सीकर को शूट आउट में भी बराबर रहने पर सडन डेथ में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में सेमीफाइनल मैच में अतिथि के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह रानीगांव, अतिरिक्त विकास अधिकारी ओंकार दान चारण, हॉकी राजस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्रसिंह शेखावत, महिपाल सिंह राजपुरोहित, प्रिंसिपल ईश्वरदान देथा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौंसला अफजाई की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को सुबह 9 बजे खेला जाएगा। फाइनल मैच के तुरंत बाद विजेता, उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्राफी एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। मदनसिंह चूली ने बताया कि समापन समारोह में हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत एवं हॉकी बाड़मेर के संरक्षक भामाशाह जोगेंद्रसिंह चौहान, वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रेरक दिलीप कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 2100 रुपए के नकद पुरस्कार हॉकी पाली की ओर से वितरित किए गए। बाड़मेर की खिलाड़ी गरिमा ने विजयी गोल कर टीम को फाइनल में प्रवेश करवाया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर हॉकी बाड़मेर की खिलाड़ी जयश्री कंवर को मेन ऑफ द प्लेयर का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर हॉकी बाड़मेर की टीम ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राजस्थान विजय की शुभकामनाएं दी। बाड़मेर. चूली में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेती टीमें व मौजूद अतिथि।