बाड़मेर शहर में मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत के चलते 22 अक्टूबर को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। इसके बाद भी सामान्य अंतराल के बजाय दो दिन से अधिक अंतराल से पानी की सप्लाई हो सकेगी। जलदाय विभाग ने लोगों से पानी का समुचित भंडारण करने और उपलब्ध पानी का सही इस्तेमाल करने की अपील की है। बड़ौड़ा गांव के पास पाइपलाइन में लीकेज बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना के तहत बड़ौड़ा गांव के पास 1427 एमएम व्यास की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसके चलते शहर में 22 अक्टूबर को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता हजारीराम बालवा ने बताया- मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। इस दौरान सामान्य अंतराल के बजाय दो दिन से अधिक अंतराल से जलापूर्ति की जा सकेगी।