तारीख: 13 मई
जगह: बटाला-गुरदासपुर GT रोड यहां खड़ी एक कार की ड्राइविंग सीट पर युवक की लाश पड़ी थी। पहली नजर में लगा, उसका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं पर उसकी लिव-इन पार्टनर भी खड़ी थी। वह जल्दी उसका पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराने की तैयारी में थी। सबने इसे एक्सीडेंट मान लिया। हालांकि मरने वाले का भाई राजी नहीं हुआ। उसने कहा- ये हत्या है। मेरे भाई (मृतक) ने मौत होने से पहले ही कहा था कि अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार मेरे साथ रहने वाली महिला और उसका नया प्रेमी होगा। पुलिस ने डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया। करीब 71 दिन बाद रिपोर्ट आई तो शक सच साबित हो गया। युवक की मौत एक्सीडेंट में नहीं बल्कि सिर पर किसी भारी चीज के हमले से हुई थी। पुलिस ने तुरंत सबूत खंगाले तो पता चला कि महज 40 हजार की सुपारी देकर लिव-इन पार्टनर ने अपने नए प्रेमी और 3 अन्य साथियों से मिलकर युवक की हत्या करा दी। हत्या के बाद शव को उसकी कार की ड्राइवर सीट पर रखकर जीटी रोड पर छोड़ दिया गया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति को छोड़ने, 6 साल तक पहले प्रेमी और फिर 6 महीने के दूसरे प्रेमी से जुड़ने, धोखे और साजिश की पूरी कहानी पढ़िए… पहले पति छोड़ा, फिर लिव-इन पार्टनर, दूसरा प्रेमी बनाया… हत्या को बताया हादसा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पलटा केस… जानिए, पिंका की हत्या कैसे हुई…
पुलिस के मुताबिक 12 मई को पिंका घर से काला नंगल नेशनल हाइवे पर दुकान लगाने के लिए निकला था। परिवार का ये भी आरोप है कि सुबह 9 बजे निकलने से पहले पिंका ने रेखा को बताया था कि वो कहां जाने वाला है। रेखा ने बाकी आरोपियों को इसके बारे में बता दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे रास्ते में पड़ते गांव गिल्लावाली के पास सुनसान रास्ते पर घेरा। परिवार का आरोप है कि चांद ने लोहे की रॉड से पिंका के सिर पर वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। कत्ल के बाद आरोपियों ने पिंका का शव वापस कार में ही रख दिया। गाड़ी में थोड़ी तोड़फोड़ भी की, ताकि इसे हादसे बताया जा सके रेखा बोली- प्रेमी की बातों में आकर अपना परिवार उजाड़ लिया
गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने रेखा ने स्वीकार किया कि चांद लगातार पिंका को रास्ते से हटाने की बात करता था। पहले वह तैयार नहीं थी, लेकिन बाद में उसकी बातों में आ गई। उसने यह भी माना कि हत्या के लिए 40 हजार रुपए की सुपारी तय हुई थी। 20 हजार रुपए पहले दिए गए थे, जबकि बाकी 20 हजार अभी मिलने थे। रेखा ने कहा, "मैंने चांद की बातों में आकर अपना परिवार उजाड़ लिया।" पांच आरोपी गिरफ्तार, हत्या और साजिश का केस दर्ज
थाना सदर बटाला के एसआई बिक्रम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राजा सिंह के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर रेखा, चांद, सोना मसीह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और नवजोत सिंह उर्फ लव के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। ************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब में ऑनर किलिंग से लवस्टोरी का द एंड: साथ पले-बढ़े, 6 साल पहले प्यार; डेढ़ माह पहले शादी, फरीदकोट में 6 बार चाकू मारकर हत्या फरीदकोट में ऑनर किलिंग ने जगदीप सिंह और महकदीप कौर की 6 साल की लव स्टोरी का द एंड कर दिया। वकील सिंह ने जगदीप के सामने अपनी बेटी महकदीप के पेट में चाकू से एक के बाद एक 6 वार किए। (पढ़ें पूरी खबर)