ब्यावर में शनिवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कटौती बिजली लाइनों के रखरखाव के लिए की जा रही है। गोविंदपुरा और गद्दीथोरियां जीएसएस से जुड़े फीडरों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इनमें सिरोला, झालिया, हाउसिंग बोर्ड, सेंदड़ा रोड, पीएचईडी, तालाब की पाल, बालाड़ रोड, मसूदा रोड, देलवाड़ा रोड और गद्दी आरएचबी से जुड़े इलाके शामिल हैं। वहीं, नूंदरी मालदेव जीएसएस के अतीतमंड फीडर पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इससे मालपुरा, बैरवा नगर, कुशालपुरा, रामपुरा, गुंदों का बाला, सूबेदार का बड़िया और पोखरा का बड़िया जैसे ग्रामीण इलाकों पर असर पड़ेगा। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय को ध्यान में रखकर पहले से इंतजाम कर लें।