सिरियारी कस्बे के करणी माता मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। माहौल श्रद्धा और भक्ति से भर गया। भजन कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन कलाकार प्रमोद सोनी, सोहनलाल दमामी, कल्याणसिंह, नरपतसिंह, लक्ष्मण नायक, नैना ने भजन सुनाए। करणी माता की महिमा का गुणगान हुआ। करणी माता का सांगवी रचा सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर विजय किशन वेद, पुरुषोत्तम वेद, दिलीप मेवाड़ा, अरविंद वेद, संजय वैष्णव, रामचंद्र, संजय कुमार, निर्मल वेद, दुर्गासिंह भाटी, जीवाराम, असलम पठान, विजय जैन, अजय जैन, मनोहर दमामी, नारायण सुथार सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।