सिवाना राजकीय स्कूलों में भामाशाह वीरमाराम व कानाराम की ओर से विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को कुल 110 स्कूल बैग वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान पीईईओ राणाराम गर्ग, प्रधानाचार्य एवं संस्था प्रधान मदनसिंह सहित स्कूल स्टाफ ने भामाशाह परिवार का आभार जताया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है।