सिरोही जिले के भारजा में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए 2 दिवसीय प्रधानाचार्य वाकपीठ का शुभारंभ हुआ। वाकपीठ का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ मंत्रोच्चारण से किया गया। इसके बाद भारतीय परंपरा के अनुसार अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। यह आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह यादव और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालाराम प्रजापत के संरक्षण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत भारजा के प्रशासक पुखराज प्रजापत थे। विशिष्ट अतिथियों में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार प्रजापत, मनोज खण्डेलवाल, पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल परिहार और भाजपा मण्डल अध्यक्ष कांतिलाल जणवा शामिल रहे। पहले दिन हुए 2 सत्रों का हुआ आयोजन वाकपीठ के प्रथम दिवस पर 2 सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने व्याख्यान दिए। प्रथम सत्र में राजकीय बालिका विद्यालय नितोड़ा के प्रिंसिपल अशोक कुमार पुरोहित ने 'IFMS 3.0 तथा DDO की भूमिका' विषय पर अपनी बात रखी। राजकीय बालिका विद्यालय, पिण्डवाड़ा के प्रिंसिपल रमेशलाल ने 'ग्राम स्तर पर प्रभावी समन्वय' विषय पर वार्ता प्रस्तुत की। दूसे सत्र में नया सानवाड़ा के प्रिंसिपल मुकेश कुमार शर्मा ने 'संस्था प्रधान की नेतृत्व क्षमता एवं कुशल प्रबंधक के रूप में भूमिका' पर विस्तृत व्याख्यान दिया। वरली के प्रिंसिपल रामभरोसी मीणा ने 'सहशैक्षिक गतिविधियों पर प्रभावी क्रियान्वयन' विषय पर चर्चा की। भारजा की प्रिंसिपल वन्दना अग्रवाल और वाकपीठ अध्यक्ष मनोहरलाल दहिया ने स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। वाकपीठ सचिव कांतिलाल पुरोहित ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन किया। पीईईओ भारजा पूर्णिमा परिहार ने सभी आगंतुक अतिथियों, भामाशाहों, मीडिया प्रतिनिधियों और ब्लॉक के समस्त संस्था प्रधानों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन कैलाश डांगी ने किया। कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों को माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र शर्मा, लक्ष्मण कुमार बामनिया, रविन्द्र परिहार, मीनाक्षी अरोड़ा, वर्षा कुमारी, विनोद कंवर सहित पिण्डवाड़ा ब्लॉक के सभी प्रिंसिपल मौजूद रहे।