बारां में भारत स्काउट एवं गाइड के अटरू संघ ने युवाओं को स्वस्थ जीवन और पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक करने साइकिल रैली निकाली। रैली अटरू रेलवे स्टेशन से शुरू होकर मेन मार्केट, बस स्टैंड से खेड़ापति बालाजी तक गई। रोवर-रेंजर ने वहां कुदरती माहौल का अवलोकन किया। जिला सीओ सुनीता मीणा ने रोवर-रेंजर को स्वस्थ रहने और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। प्राचार्य विष्णु शर्मा, धनराज वर्मा, सुनील वर्मा और नरेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे। विष्णु शर्मा ने बताया कि स्काउटिंग से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, साथ ही समाज सेवा की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े कामों में भाग लेने को प्रेरित किया। रैली में रामप्रसाद सेन, हरिप्रकाश पारेता, गजेंद्र वर्मा, सचिन सुमन, अंकिता शर्मा, विशाखा टॉक, कमलेश मीणा और मोहित मीणा मौजूद थे।