कार्यालय संवाददाता| करौली भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर परिषद शाखा करौली की ओर से शुक्रवार को श्री यादव बाटी गौशाला में गौ सेवा, गौ सवामनी, महाआरती व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक दिनेश सेठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान परिषद सदस्यों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर गुड़, तेल, पीना मिश्रित सवामनी अर्पित कर महाआरती के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में अध्यक्ष तुलसी दास गोयनका, सचिव कमलाकांत शर्मा, गोविंद लोहे वाले, अखिलेश गुप्ता, युगल किशोर चतुर्वेदी, शची सिंघल, मंजूलता, सीताराम शर्मा, योगेन्द्र सिंघल, अशोक गुप्ता, मोहन सर्राफ, नीरज बजाज, डॉ. प्रदीप जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द अग्रवाल ने किया।