भरतपुर के बिजली घर चौराहे पर बीजेपी ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा- कांग्रेस सहित कई पार्टियों ने महिला आरक्षण का बिल लोकसभा में पास नहीं होने दिया। इन सभी पार्टियों को महिलाएं जरूर सबक सिखाएंगी। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित होने वाला था। उसे कांग्रेस पार्टी, BMK सहित कई पार्टियों ने महिलाओं पर कुठाराघात किया है। महिलाएं देश की धुरी हैं। महिलाओं की देश आधी आबादी है। हमारी महिलाओं को सशक्त करने के लिए बीजेपी बिल ला रही थी। महिलाएं सबक सिखाएंगी बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा- इस पर कांग्रेस और कई पार्टियों ने पानी फेर दिया। ऐसी पार्टियों को बिलकुल सहन नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में महिलाएं उन्हें दिखाएंगे की 33 प्रतिशत आरक्षण क्या होता है। महिलाएं एकजुट होकर कांग्रेस सहित सभी पार्टियों को सबक सिखाएंगे। बीजेपी ने शहर के बिजली घर चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान बीजेपी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। महिलाओं ने राहुल गांधी के पुतले पर चप्पल मारी। साथ ही फोटो को पैरों से कुचला।