भरतपुर बीजेपी ने 31 जिला परिषद की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी होने के बाद कई प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने के लिए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रत्याशी 19 अक्टूबर से ही लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। विधायकों की बेटियों को मिली टिकट जिला परिषद की वार्ड नंबर 22 की प्रत्याशी पूजा दुवेश आगरा छावनी के पूर्व विधायक गुटयारी लाल दुवेश की बेटी हैं। पूजा दुवेश को जिला प्रमुख की प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कल पूजा दुवेश ने अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके साथ उनके पिता गुटयारी लाल दुवेश भी साथ आये थे। वार्ड नंबर की प्रत्याशी कनिका सिंह बयाना विधानसभा के पूर्व विधायक बच्चू बंशीवाल की बेटी हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में बच्चू बंसीवाल हार गए थे। बच्चू बंसीवाल 2013-18 तक बयाना विधानसभा से विधायक रहे हैं। कनिका LLB की स्टूडेंट हैं। पढ़ें कहां किस उम्मीदवार को मिला टिकट