भरतपुर कलेक्ट्रेट में हवाई हमले की मॉक ड्रिल की गई। 8 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। आसपास के इलाके में ब्लैक आउट कर दिया गया। SDRF और सिविल डिफेंस की टीमों ने घायलों को रस्सियों से नीचे उतारा। साथ ही दमकल के कर्मचारियों ने पानी डालकर आग बुझाने की मॉक ड्रिल की गई। कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि आज कलेक्ट्रेट में हवाई हमले का मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान उपकरण और ट्रेनिंग को परखा गया। 8 घायलों को किया गया रेस्क्यू शाम करीब 7 बजे भरतपुर कलेक्ट्रेट पर हवाई हमले की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सबसे पहले मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद एम्बुलेंस, SDRF की टीमें, सिविल डिफेंस की टीमें, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। SDRF की टीम और सिविल डिफेंस टीमों ने करीब 8 घायलों को कलेक्ट्रेट की छत से रेस्क्यू किया। आसपास के इलाके में किया गया ब्लैक आउट सभी घायलों को सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा दमकल के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट की छत पर पानी बौछारों से आग बुझाने की मॉक ड्रिल की गई। आसपास के इलाके की बिजली की सप्लाई काट दी गई, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा हो गया।