भरतपुर कांग्रेस ने आज शहर के बिजली घर चौराहे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान को लेकर उनके कथित बयान पर विरोध जताया। जिला प्रभारी देशराज मीणा ने राठौड़ को पाकिस्तान का एजेंट बताते हुए आरोप लगाए। जिला प्रभारी ने कहा कि मदन राठौड़ पाकिस्तान के एजेंट हैं। इसलिए वह पाकिस्तान को सपोर्ट करने की बात कह रह हैं। कुछ दिन पहले पीएम भी पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाकर आये थे। इस हरकतों से बीजेपी का ढोंग उजागर होता है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। देशराज मीणा बोले- मदन राठौड़ का पाकिस्तान के प्रति प्रेम जागा भरतपुर जिला प्रभारी देशराज मीणा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पाकिस्तान के एजेंट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राठौड़ का एक बार फिर पाकिस्तान के प्रति प्रेम जागा है। मीणा के मुताबिक, मदन राठौड़ ने कहा है कि यदि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो वे पाकिस्तान की तरफ से लड़ेंगे। मीणा ने सवाल उठाया कि एक तरफ भाजपा नेता पाकिस्तान को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हैं, वहीं दूसरी तरफ इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। बोले- प्रधानमंत्री पाकिस्तान बिरयानी खाने गए जिस देश ने हमारे देश की शांति और अमन और चैन को खराब किया हो। सीमा पर हमारे अनेकों जवानों को मारा हो। उसके बाद भी उनकी यह बयानबाजी है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी बिना सूचना के पाकिस्तान में बिरयानी खाकर आते हैं। इससे उनका राष्ट्रवाद का ढोंग उजागर होता है। आज पूरे प्रदेश में पुतला दहन किया जा रहा यह सभी लोग पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उसी संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश के अनुसार पूरे प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला दहन किया जा रहा है। हम सभी कांग्रेस इसकी निंदा करते हैं। एक बार फिर उजागर हो गया कि यह किस तरह के राष्ट्रवाद की बात करते हैं।