भरतपुर के शुक्रवार को वैर थाना इलाके में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को डिटेन किया है। आरोपी मुकेश से पूछताछ की जा रही है, लेकिन पुलिस अभी उसे मुख्य आरोपी नहीं मान रही है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। 64 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना ने हत्या के मामले में 64 नामजद और करीब 70 से 80 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। FIR में सबसे पहले मुकेश का नाम लिखा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मुकेश मुख्य आरोपी है या नहीं। मुकेश करता था धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व इससे पहले पुलिस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूर्व विधायक की लीज को लेकर जितने भी धरना-प्रदर्शन हुए थे, उनका नेतृत्व मुकेश ही करता था। मुकेश का अतर सिंह भड़ाना और लीज पर काम करने वाले कर्मचारियों से कई बार झगड़ा भी हुआ था। पुलिस को CCTV की DVR का इंतजार मुकेश को डिटेन करने के मामले में पुलिस ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों के संबंध में भी पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया था। वहीं, पुलिस लीज पर लगे CCTV कैमरों की DVR मिलने का इंतजार कर रही है। DVR पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना के पास है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद सभी आरोपियों की पहचान करने में मदद मिल सकेगी।