भरतपुर के वैर इलाके में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में दो इनामी आरोपियों राधा किशन और हेमसिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मामले में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि छह इनामी आरोपी फरार हैं। केस में 64 नामजद और 70 से 80 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है। 8 आरोपियों पर घोषित किया था इनाम पुलिस ने 19 अक्टूबर को 8 आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इनमें से राधा किशन और हेमसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी छह इनामी आरोपी अभी फरार हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 11 अक्टूबर की रात लाठी-डंडों से किया था हमला 11 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे भौंडा गांव के लोगों ने अतर सिंह भड़ाना पर हमला किया था। आरोप है कि ग्रामीणों ने पूर्व विधायक पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। SHO और कांस्टेबल सस्पेंड, ASP और CO को APO किया इस मामले में वैर थाना प्रभारी धीरेंद्र और कांस्टेबल पवन कुमार को सस्पेंड किया गया था। वहीं, एडिशनल एसपी और सीओ को APO किया गया था।