भरतपुर नगर निगम की मेयर अनुराधा सिंह आज बाजारों में लोगों की समस्याएं जानने के लिए बाजार में निकली। उन्होंने व्यापारियों से बात की और, समस्याएं सुनी। मेयर के साथ नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। मेयर ने लोगों की समस्याएं तुरंत अधिकारियों को नोट करवाई और, जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। गंदी नालियों की समस्या आई सामने मेयर अनुराधा सिंह ने बताया कि आज नगर निगम से लेकर शहर के लक्ष्मण मंदिर तक बाजारों में व्यापारियों से समस्याओं के बारे जाना। ज्यादातर नालियों की समस्या सामने आई हैं। कई जगह नालियों पर फेरोकवर नहीं हैं। हमारी कोशिश रहेगी की दीपावली से पहले सभी समस्याओं का समाधान हो सके। सभी समस्याओं को नोट करते चल रहे हैं। मेयर ने बताया कि बाजारों में ज्यादातर नालियां भरी पड़ी हैं। कुछ जगह कचरे के ढेर पड़े हैं। उन्हें भी साफ करवाया जाएगा। समस्याओं का समाधान जल्द हो इसलिए नगर निगम के अधिकारी साथ चल रहे हैं। सभी व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। तस्वीरों में देखें मेयर का दौरा