भरतपुर में 2 सौ सफाई कर्मचारियों ने आज से हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की 2 महीने से तनख्वाह नहीं आई है। नगर निगम कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने की बात कही थी। उसके बाद भी तनख्वाह नहीं बढ़ी। अब सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें बढ़ी हुई तनख्वाह मिले साथ ही दीपावली का बोनस दिया जाये। 2 महीने से नहीं मिली तनख्वाह गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम के स्थाई कर्मचारियों को 2 महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। पिछली बार सफाई कर्मचारियों ने तनख्वाह बढ़ाने को लेकर हड़ताल की थी। उस समय नगर निगम कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों को आश्वाशन दिया था कि उन्हें बढ़ी हुई तनख्वाह मिल जाएगी। तनख्वाह नहीं मिलने पर कर्मचारियों के घर त्योहार नहीं मना कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों को बोनस भी देने का आश्वासन दिया था। अब न तो, बोनस आया और न ही कर्मचारियों की तनख्वाह आई है। सफाई कर्मचारियों के परिवार का हाल यह कि कल नवमी की पूजा थी लेकिन, पैसे नहीं होने के कारण सफाई कर्मचारियों के परिवार में त्योहार भी नहीं मनाया गया। तनख्वाह बढ़ाने का वादा किया लेकिन बढ़ाई नहीं सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें उनकी बढ़ी हुई तनख्वाह मिलनी चाहिए। साथ ही दीपावली का बोनस मिलना चाहिए। जब यह मांगें पूरी नहीं होंगी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। पहले कर्मचारियों को 6400 तनख्वाह मिलती थी। नगर निगम कमिश्नर ने 7600 तनख्वाह करने की बात कही थी। कमिश्नर ने कर्मचारियों को बहकाया तनख्वाह बढ़ाने का लिखित में समझौता नहीं हुआ था। अब 2 सौ कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सभी कर्मचारी सोन चिरैया नाम की कंपनी के जरिए लगे हुए हैं। कमिश्नर ने कई बार हमें बहकाया है। अब सफाई कर्मचारी कमिश्नर के बहकावे नहीं आयेंगे।