भरतपुर में देर रात 2 बजे सब्जी मंडी जा रहे 2 भाइयों को कॉन्स्टेबल ने डंडे मारे। एक ने इसका वीडियो बना लिया। युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मी को जब दोनों ने कहा कि सब्जी मंडी जा रहे हैं तो उन्होंने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इधर ड्यूटी पर मौजूद कॉन्स्टेबल का कहना है कि युवक तेज स्पीड में बाइक चला रहे थे। उन्हें रोका तो न RC मिली न ही लाइसेंस। इसके बाद पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने लगे और भाग निकले, युवकों की बाइक भी मौके पर ही रग गई। इनका 5200 का चालान बनाया है। भरतपुर के मथुरा गेट चौकी का 14 अप्रैल का रात 2 बजे का है। सब्जी लेने जाने की बात पर पीटने का आरोप नोह गांव के युवक रिंकू ने बताया- हमारी MSJ कॉलेज के पास सब्जियों की रेहड़ी है। वहां पर वह अपने बड़े भाई सुनील के साथ काम करता हूं। 14 अप्रैल रात करीब 2 बजे अपने भाई सुनील के साथ सब्जियां लेने के लिए कुम्हेर गेट स्थित मंडी पर जा रहा था। इस दौरान वहां पर उन्हें कॉन्स्टेबल अनोखे सिंह मिला। रिंकू ने बताया- कॉन्स्टेबल ने दोनों भाइयों को रोक लिया और पूछा कि इतनी रात में कहां जा रहे हैं। कॉन्स्टेबल को बताया कि मंडी में सब्जी लेने जा रहे हैं। इतने में कॉन्स्टेबल ने दोनों भाइयों पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। कांस्टेबल को इस बात पर गुस्सा आया कि वह रात में क्यों सब्जी लेने जा रहे हैं। बड़े भाई ने बनाया वीडियो कॉन्स्टेबल रिंकू को लाठी से पीट रहा है और, सुनील इसका वीडियो बना रहा है। सुनील वीडियो में कह रहा है कि देखो मेरे भाई को कैसे पीट रहे हैं। तब कॉन्स्टेबल कहता है तुझे भी मारूंगा। रात में कैसे घूम रहे हो। तभी कॉन्स्टेबल सुनील पर लाठियां मारना शुरू कर देता है। कॉन्स्टेबल बोला- 5200 का चालान किया कॉन्स्टेबल अनोखे सिंह ने बताया कि रात को हमारी गश्त थी। इस दौरान दो युवक काफी स्पीड में बाइक लेकर आ रहे थे। उन्हें। रोककर जब पूछताछ की तो, वह सही से जवाब नहीं दे रहे थे। साथ ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को गालियां दी। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिसकर्मियों के वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मैंने एक दो डंडे मार दिए। दोनों युवक गालियां देते हुए वहां से भाग गए। उनकी बाइक वहीं रह गई। जिसका हमने 52 सौ रुपए का चालान भी किया।