भरतपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मंगलवार को बसों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बसों में कई तरह की कमियां पाई गई। कई बसों में एग्जिट गेट नहीं मिला। इस दौरान 11 बसों का चालान काटा गया और, 1 बस को सीज किया गया। इस चेकिंग से बस चालकों में हड़कंप मच गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नवीन कुमार किलानिया ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के बाद यह अभियान चलाया गया है। परिवहन अधिकारी मुद्गल, परिवहन निरीक्षक अजय सिंह कई अधिकारी कार्रवाई में शामिल रहे। लुधावई टोल प्लाजा पर की गई कार्रवाई सेवर के लुधावई टोल प्लाजा पर आने जाने वाली बसों को चेक किया गया है। चेकिंग के दौरान सभी बसों में कोई न कोई कमी पाई गई। कई बसों में इमरजेंसी एग्जिट नहीं मिला। कार्रवाई के दौरान 11 बसों का 1 लाख 39 हजार रुपए चालान काटा गया। वहीं एक बस को ही सीज किया गया है। जिस बस को जब्त किया गया उसमें बैठे यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। जिससे यात्रियों को इस कार्रवाई के चलते कोई परेशानी न हो। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।