बीजेपी और कांग्रेस ने नगर निगम का मेयर बनाने के लिए बाड़ेबंदी कर दी है। बीजेपी ने प्रत्याशियों को जयपुर में ठहराया है तो, कांग्रेस ने प्रत्याशियों को भरतपुर के एक रिसोर्ट में रोका गया है। कल रात ही विधायक सुभाष गर्ग प्रत्याशियों के साथ रुके हैं। वहीं सांसद संजना जाटव भी बाड़ेबंदी में पूरी भूमिका निभा रहीं हैं। अभी तक कांग्रेस करीब 25 प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में शामिल कर पाई है। वहीं बीजेपी ने करीब 40 प्रत्याशियों को जयपुर भेजा है। दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों और निर्दलीय प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में शामिल किया है। रूपवास के प्रत्याशियों को भरतपुर ठहराया कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां नगर निगम और रूपवास नगर पालिका में बोर्ड बनाने का दावा कर रहीं हैं लेकिन, बिना निर्दलीय के बोर्ड बनाना मुश्किल है। इसलिए दोनों पार्टियों की नजर निर्दलीय प्रत्याशियों पर है। दोनों पार्टियों ने कुछ प्रत्याशी निर्दलीय भी लड़ाए हैं। जिससे रिजल्ट फाइनल होने के बाद उन्हें पार्टी में शामिल किया जा सके। आज प्रत्याशियों को भरतपुर से बाहर ले जाया जाएगा कुछ प्रत्याशियों के कहना है कि बीजेपी ने कुछ प्रत्याशियों को बुलाया था। जिसके बाद उन्हें एक होटल में ठहरा दिया गया। यहां से उन्हें जयपुर ले जाया गया। कांग्रेस के पास अभी तक करीब 25 प्रत्याशी हैं। वहीं बीजेपी ने 40 प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में शामिल किया है। विधायक सुभाष गर्ग और सांसद संजना जाटव भरतपुर के एक रिसोर्ट में मीटिंग कर रहे हैं। चर्चा है कि कांग्रेस अभी और भी प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में शामिल कर सकती है। इसके अलावा बीजेपी की तरफ मेयर की दावेदारी करने वाले प्रत्याशी जयपुर पहुंच चुके हैं। रिजल्ट के बाद दोनों ही पार्टियां प्रत्याशियों के साथ बोर्ड बनाने का दावा करेंगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि बोर्ड किस पार्टी का बनता है।