दैनिक भास्कर की ओर से शुक्रवार को एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड-2026 सम्मान समारोह हुआ। इसमें 12 शिक्षकों और स्कूल संचालकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में भरतपुर की संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बच्चों में संस्कारों पर जोर देने की बात कही गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कोटा और सीकर की तरह भरतपुर को भी एजुकेशन हब बनाया जा सकता है। इसके लिए वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सुविधाएं विकसित करनी होंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर भी जोर देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को माता-पिता के प्रति श्रवण कुमार जैसे आदर्श और भाई प्रेम के लिए भगवान राम के भाई भरत जैसे उदाहरणों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कलेक्टर बोले- भरतपुर में शिक्षा क्षेत्र में काफी संभावनाएं जिला कलेक्टर कमर उल जमाल चौधरी ने कहा कि भरतपुर में एजुकेशन सेक्टर में विकास की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भरतपुर भी कोटा और सीकर की तरह शिक्षा के क्षेत्र में विकसित होगा। इनका हुआ सम्मान