भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में दो व्यक्ति मंदिर में पूजा करवाने के बहाने 15 लाख के गहने लेकर फरार हो गए। दोनों व्यक्तियों ने पुजारी से एक लड़की के जरिए मंदिर पर गहने मंगवाए। 10 मिनट तक मंदिर में पूजा की, पूजा ख़त्म होते ही दोनों व्यक्ति गहने लेकर फरार हो गए। गहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। पूजा करवाने के बहाने गहने मंगवाए रूपवास पंचायत समिति के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी साहब सिंह मीणा ने बताया कि मुखर्जी नगर स्थित मनकामेश्वर मंदिर है। उसके पुजारी ने मेरी बेटी अन्नू से मेरी पत्नी कृष्णा को फोन करवाया। अन्नू ने अपनी मां कृष्णा को बताया कि कुछ लोग मंदिर पर आए हैं। उनकी पूजा करवानी है, इसलिए वह अपने गहने लेकर मंदिर पर आ जाए। 15 लाख रुपए की ज्वेलरी लेकर फरार हुए कृष्णा, अन्नू के कहने के अनुसार अपनी 6 सोने की चूड़ियां और एक सोने का हार लेकर मंदिर पर पहुंच गई। पूजा के बाद पुजारी ने कृष्णा को जेवर देने के बजाए मंदिर में मौजूद दो लोगों को गहने दे दिए। जो लोग पूजा करवाने के लिए आये थे, उन्होंने पुजारी को 40 हजार रुपए दिए थे। गहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची कोतवाली थाने के ASI चंद्रशेखर ने बताया कि आज कंट्रोल रूम जरिए सूचना मिली थी कि मुखर्जी नगर में एक मनकामेश्वर मंदिर है। वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर पर आया। उसने पुजारी को कहा कि वह सोने की कुछ चीजें मंगवा दे उसे पूजा करवानी है। मंदिर में उस समय अन्नू नाम की लड़की पूजा कर रही थी। पुजारी ने अन्नू से कहकर अपनी मां से सोने के जेवर मंगवाए। जिसके बाद पूजा की गई। तभी दोनों व्यक्ति पूजा के बाद सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।