लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता को धमकी देने के मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है। जस्टिस उमाशंकर व्यास की एकलपीठ ने यह आदेश पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। गुंजल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके एफआईआर रद्द करने की मांग की है। उनकी ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता डॉ. महेश शर्मा ने कहा- जिस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, उसका सत्यापन तक नहीं किया गया। वीडियो कहां से आया, किसने बनाया, इसकी जानकारी तक नहीं हैं। वहीं वीडियो के आधार पर पुलिस ने धमकी देने की धाराएं जोड़ी हैं। जबकि जिस व्यक्ति को धमकी देने की बात कही गई है, उसने किसी तरह की शिकायत तक नहीं की। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस पर कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब करते हुए मामले को 17 नवंबर को सुनवाई के लिए रखा है। बिना अनुमति सभा करने और लोगों को धमकाने का आरोप पुलिस रिपोर्ट के अनुसार- मंदिर में बिना अनुमति सभा करने, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने, लोगों को उकसाने और धमकी देने के आरोप हैं। दूसरा वीडियो की जांच में पाया गया कि प्रहलाद गुंजल सभा में लोगों को उकसा रहे हैं। वे लोकसभा स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता को लेकर भी धमकियां दे रहे हैं। इस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 223 (a), 132, 308 (2) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सबूत के तौर पर सभा के वीडियो वाली पेन ड्राइव को रिकॉर्ड पर लिया है। गुंजल ने कहा था- राज बदलने दो, सबका हिसाब होगा दरअसल, प्रहलाद गुंजल का 21 अक्टूबर को कोलाना गांव का एक वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि सारे राजस्थान में थू-थू हुई, दत्ता जी हमारे गुरु, क्या है दत्ता? जितनी गुंडागर्दी कर रहा है, इतने लोगों के सामने कह रहा हूं, राज बदलने दो। उन्होंने कहा था कि दत्ता की यह हालत बिगाड़ूंगा कि घर में बैठे-बैठे यह सोचेगा कि मैं आत्महत्या करूं या गोली लेकर किसी को मारूं। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को प्रहलाद गुंजल को नोटिस दिया था। यह खबर भी पढ़ें... कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को पुलिस ने पूछताछ को बुलाया:ओम बिरला के OSD को दी थी धमकी; कहा था-ऐसी हालत बिगाडूंगा, सोचेगा आत्महत्या करूं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता को धमकी देने के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को मंगलवार को नोटिस दिया है। अनंतपुरा थाना सीआई महेश कुमार टीम के साथ गुंजल के घर पहुंचे और पूछताछ के लिए 7 दिन में थाने आने को कहा। इधर, गुंजल ने कहा- गिरफ्तारी से कौन डरता है। (पूरी खबर पढ़ें) प्रहलाद गुंजल ने ओम बिरला के OSD को दी धमकी:कहा-राज बदलने दो सबका हिसाब होगा, दत्ता की ऐसी हालत बिगाडूंगा, सोचेगा आत्महत्या करूं कोटा में कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के खिलाफ शहर के रानपुर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। (पढ़िए पूरी खबर)