भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में सारस चौराहे के कट के पास ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर श्यामवीर (40) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का पहिया उसके पैर के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया और ट्रक जब्त कर लिया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। रोजाना साइकिल से मजदूरी करने आता था भरतपुर मृतक के चाचा किशन दास निवासी बरसो गांव, थाना सेवर ने बताया - श्यामवीर रोजाना मजदूरी करने के लिए गांव से भरतपुर आता था। रविवार को भी वह साइकिल से भरतपुर आ रहा था। इसी दौरान सारस चौराहे के कट के पास एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह हाईवे पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके पैर के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर ही पुलिस चौकी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। नाकाबंदी कर ट्रक जब्त किया ड्राइवर को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कराई और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया। श्यामवीर के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।