भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में बाइक सवार तीन युवकों को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। तीनों दोस्त कपड़े लेने बाजार जा रहे थे। इस दौरान टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। 50 मीटर तक बाइक घसीटते हुए चली गई भोला निवासी पैंगोर गांव ने बताया कि आज मैं अपने दो दोस्त रविंद्र और रोहित के साथ गांव से कुम्हेर गेट पर नए कपड़े लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के पास के ट्रक आया उसने पीछे से हमारी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हमारी बाइक करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। एक युवक की मौत दो घायल टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनोंं को पास ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। वहां से भोला ने अपने परिजनों को घटना की सूचना की थी। पोस्टमार्टम के लिए शव आरबीएम अस्पताल लाया गया तब तीनोंं युवकों के परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां से दोनों घायलों युवक और रोहित के शव को आरबीएम अस्पताल लाया गया। भोला और रविंद्र का इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है। वहीं रोहित के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। जहां उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।