श्रीगंगानगर। गुजरात के भावनगर जिला कलेक्टर आईएएस डॉ. मनीष बंसल 6 जुलाई को श्री आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय में अपनी सक्सेस स्टोरी साझा करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से उनका नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक पवन अग्रवाल व सचिव नरेश जैन ने बताया कि यह आयोजन महाविद्यालय, लायंस क्लब और एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में होगा। मूल रूप से भादरा के नुवां निवासी व 2013 बैच के आईएएस डॉ. बंसल ने ‘माई डिप्रेशन डायरीज' नामक बहुचर्चित पुस्तक लिखी है, जिसमें उन्होंने गंभीर डिप्रेशन को हराकर आध्यात्मिक यात्रा से सफलता पाने का प्रेरणादायक वर्णन किया है। श्रीगंगानगर में डॉ. बंसल का ननिहाल है और वे एक बेहतरीन मोटिवेटर के रूप में भी जाने जाते हैं।