भीलवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कोटड़ी थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है। इन तस्करों से पुलिस को 45.390 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा मिला है। इसके साथ ही तस्करी में यूज आ रही स्विफ्ट को भी जब्त किया है। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया- 31 मार्च को मुखबिर की सूचना पर सरहद गुदड़ खेड़ा स्थित पपलाज खेत पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 45.390 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया। पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ कहां से लाया गया और किस नेटवर्क के माध्यम से इसकी सप्लाई की जा रही थी। तस्करी में शामिल तेजमल जाट (30) निवासी गुदड़ खेड़ा पपलाज थाना कोटड़ी तथा नरेश जाट (30) निवासी रायनगर, बालापुरा ग्राम पंचायत माताजी का खेड़ा थाना शाहपुरा को गिरफ्तार किया है। तस्वीरों में देखें कार्रवाई… ये थे टीम में शामिल कार्रवाई में कोटड़ी थाना पुलिस की विशेष टीम महेंद्र सिंह, अकबर,आशाराम,आशीष कुमार,मोतीराम,अर्जुनराम व राकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।