भीलवाड़ा की पुर थाना पुलिस एवं डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई कर में 10 हजार रुपए के इनामी वांछित हार्डकोर अपराधी पूरण गुर्जर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुर थानाधिकारी कन्हैया लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने डीएसटी के सहयोग से कार्रवाई करते हुए एक कार को रुकवाकर चेक किया। इसमें डैशबोर्ड से दो पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए। इस मामले में कार सवार आरोपी कैलाश चंद्र जाट को गिरफ्तार किया गया। पूरण के खिलाफ 23 मामले दर्ज जांच के दौरान अवैध हथियार सप्लायर के रूप में भैरू लाल उर्फ भैरू झोपड़ा का नाम सामने आया। जिसे गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क के मुख्य सरगना पूरण गुर्जर का नाम उजागर हुआ,जो थाना करेड़ा का हार्डकोर अपराधी है। इसके खिलाफ अलग अलग थानों में 23 मामले दर्ज हैं।