भीलवाड़ा में आज बुधवार को बिजली विभाग के मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 4 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 11 केवी रमा विहार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान टंकी के बालाजी के सामने, रामदेव मंदिर के पास, सुभाषनगर, जी एवं एफ सेक्टर, राजपूत कॉलोनी, चम्पालाल हलवाई क्षेत्र, मंगल मूर्ति चौराहा, असर्वा सर्विस सेंटर, मधुवन वाटिका, रमा विहार, डी-मार्ट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। यहां भी पड़ेगा असर वहीं दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 11 केवी 100 फीट रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान 100 फीट रोड, अनुकम्पा अपार्टमेंट, बालाजी विहार, राजस्थान टेंट हाउस, अनुकम्पा अपार्टमेंट के पीछे और आसपास का क्षेत्र तथा इस फीडर से जुड़े अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।