भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस भीलवाड़ा जिला संगठन द्वारा सोमवार को मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने ध्वजारोहण से की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की स्थापना तक की यात्रा और स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक के परिदृश्य ने भाजपा का नाम देश की राजनीति के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया है। 2014 से लेकर 2026 के युग के हम सभी साक्षी है, जिसमें राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को स्थायी सरकार मिली। 2047 के विकसित भारत के संकल्प को हम पूरा होते हुए देखेंगे अब वो दिन दूर नहीं जब 2047 के विकसित भारत के संकल्प को भी हम पूरा होते हुए देखेंगे। उन्होंने पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को विजन दिया था कि देश में जिस क्षेत्र में पार्टी नहीं पहुंची वहां उसे पहुंचना है, जहां पहुंच गई वहां उसे सत्ता में लाना है और जहां सत्ता में आ गई वहां उसे स्थाई बनाना है। आज भाजपा उस दौर में है जहां ये विजन पूरा होता नजर आ रहा है। विचारधारा और कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा जिला सहप्रभारी मिठूलाल जाट ने भाजपा के प्रथम अध्यक्ष स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए पार्टी में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अपनी विचारधारा और कार्यकर्ताओं के दम पर बनी है। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए जिले में भाजपा की सशक्त स्थिति और चुनावों में कांग्रेस मुक्त जिला बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। समारोह का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। ढोल मंजीरों के साथ उत्सव के रूप मनाया स्थापना दिवस भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर को कार्यकर्ताओं ने ढोल मंजीरों की थाप पर नृत्य और जयघोष के साथ उत्सव के रूप में मनाया। समारोह में विधायक जब्बर सिंह सांखला, लादूलाल पीतलिया, उदयलाल भडाना, गोपाल खंडेलवाल, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, रामलाल गुर्जर, बी आर चौधरी, कार्यक्रम जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट मौजूद रहे। इनकी रही मौजूदगी इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख रामचंद्र सेन, शंकर गुर्जर, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, लक्ष्मण सिंह राठौड़, अमरसिंह चौहान, कुलदीप शर्मा, कल्पेश चौधरी, गोपाल तेली, विशाल गुरुजी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, लादूलाल जाट, राजेंद्र बोहरा, आरती कोगटा, ललिता कंवर, किस्मत गुर्जर, कांता शर्मा, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, अंकुर बोरदिया, महावीर समदानी, मनोज बुलानी, अनिल सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह, अभिश्रुता सोलंकी, अजय नौलखा, यशोवर्धन सेन, शुभम शर्मा, पंकज विजयवर्गीय, भगवत सिंह खैराबाद, शंकरलाल जाट, पूरण डीडवानिया, मंजू पालीवाल, इमरान कायमखानी, रमेश खोईवाल, नागेन्द्र सिंह, ऋतुशेखर शर्मा, मुकेश सोनी, नंदलाल गुर्जर, रेखा परिहार, ज्योति आशीर्वाद, रेखा अजमेरा सहित सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।