भीलवाड़ा में सड़क पर अचानक बाइक सवार के आने से कार अनकंट्रोल हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही तीन महिलाओं समेत चार लोगों को चपेट में ले लिया। एक महिला करीब 30 फीट दूर हवा में उछलकर जा गिरी। हादसे में घायल दो महिलाओं को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बड़लियास थाना क्षेत्र में सवाईपुर-कुड़ी चौराहे के पास हुआ। देखें … हादसे की PHOTOS चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थीं महिलाएं जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे तीन महिलाओं समेत चार लोग बस का इंतजार कर रहे थे। इनमें सरजू देवी सेन (80) और नंदू देवी शर्मा (45) भी शामिल थीं। दोनों महिलाएं गोवटा माताजी मंदिर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। अचानक बाइक आने से बेकाबू हुई कार इसी दौरान तेज रफ्तार कार के सामने अचानक बाइक आ गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला करीब 20 फीट दूर उछलकर जा गिरी। दोनों महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार छोड़कर फरार हुए युवक हादसे के बाद कार सवार युवक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोटड़ी थाना पुलिस ने कार जब्त कर थाने में खड़ी करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। --- हादसे की ये खबर भी पढ़ें … जयपुर में तेज रफ्तार कार ने दुकानदार को उड़ाया, VIDEO:लोडिंग गाड़ी सहित चार वाहनों में घुसी, सवारी बोलती रही- धीरे चलाओ जयपुर में गुरुवार को तेज रफ्तार टैक्सी ने सड़क किनारे खड़े सब्जी वाले को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सब्जी वाला उछलकर दूर जा गिरा, जिससे मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें