भीलवाड़ा की प्रताप नगर थाना पुलिस चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे चेन रिकवरी के साथ ही कुछ और वारदातों की पूछताछ की जा रही है। यह था मामला प्रताप नगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को आजाद नगर में रहने वाली सज्जन देवी ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने बताया कि 24 अप्रैल को वो अपने मकान के बाहर खड़ी थी इसी दौरान बाइक पर दो लड़के आए और मकान किराए लेने के संबंधित पूछताछ की।इस दौरान उन्होंने मेरे गले में पहनी दो तोला वजनी सोने की चेन छीन ली और भाग निकले।इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई,पुलिस ने इस मामले में एक टीम का गठन किया। चेन रिकवरी के प्रयास जारी इस टीम ने विभिन्न स्थानों से टेक्निकल डेटा की मदद से इनफॉरमेशन कलेक्ट कर अभियुक्त का पता लगाने के बाद इसे डिटेन किया।पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना कबूल किया, फिलहाल इससे चोरी की चेन के बारे में डिटेल पूछताछ की जा रही है।इस वारदात के साथ इससे कुछ और चोरी की वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है । इसको किया गिरफ्तार चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने पवन उर्फ गजानन पटवा ( 40 ) पिता रोशन पटवा निवासी बड़ा मंदिर के पास मांडल को गिरफ्तार किया। ये थे टीम में शामिल कारवाई करने वाली टीम में प्रताप नगर थाना राजपाल, एएसआई शिवराज, आशीष मिश्रा,हेड कांस्टेबल स्वराज,चंद्रपाल,कांस्टेबल दिलीप,राधेश्याम,पवन,कुलदीप,हरवीर,अनिल,गौतम,धर्मेंद्र,पंकज, सुरेंद्र और नरेंद्र सिंह शामिल रहे।