भीलवाड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी कर थाने लौट रहे कॉन्स्टेबल को कुचल दिया। हादसे में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक का टायर कॉन्स्टेबल की पीठ पर चढ़ गया। उसका एक हाथ और सिर बाहर नजर आ रहे थे। शव ट्रक के नीचे फंस गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। हादसे में ट्रक का ड्राइवर फरार है जबकि खलासी घायल है। मामला मामला जिले के गुलाबपुरा थाना इलाके का मंगलवार रात 11.30 बजे का है। 29 मिल चौराहे पर ट्रक ने कुचला शंभूगढ़ थाना SHO हंसपाल सिंह ने बताया- शंभूगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल शंकरलाल ( 27 ) पिता कान्हा खटीक की गुलाबपुरा में दशहरे ​मेले में ड्यूटी लगी थी। मंगलवार रात शंकरलाल अपनी ड्यूटी पूरी करके गुलाबपुरा से शंभूगढ़ थाने बाइक से जा रहे थे। 29 मील चौराहे से आगे पुलिया के नजदीक पहुंचे ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। शंकर लाल 2018 बैच के कांस्टेबल थे पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी है। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक कांस्टेबल बांदरसिंदरी के रहने वाले थे। 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। शंकर के एक बेटा ओर एक बेटी है। इनकी की 3 महीने पहले ही शंभूगढ़ थाने में पोस्टिंग हुई थी। इनके पिता अजमेर पुलिस में एएसआई हैं। हादसे के बाद शंभूगढ़ थाना स्टाफ के साथ ही पुलिस विभाग में गहरा सन्नाटा और शोक छाया हुआ है। वहीं, गुलाबपुरा थाने के पुलिस अधिकारियों ने कॉन्स्टेबल शंकरलाल को पुष्प चक्र अर्पित ​किए।