भीलवाड़ा में पड़ोसी ने 15 तोला सोने की ज्वेलरी के लिए बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद आरोपी शव छत पर ले गए और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सबूत मिटाने के लिए बुजुर्ग महिला की हडि्डयां और राख को 2 किलोमीटर दूर कोठारी नदी में फेंक दी। मामला भीमगंज थाना इलाके के वीर सावरकर नगर का 12 अक्टूबर का है। पुलिस ने आज महिला कमला देवी कांकरिया (70) के पड़ोसी रवि तापड़िया (43) और उसके साथी हीरा सिंधी को अरेस्ट करते हुए मामले का खुलासा किया। मंगलवार को आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हडि्डयां JCB से नदी से बाहर निकाली। पहले देखिए ये तस्वीर… नौकरानी ने ताला देखा तो बहू को बताया था भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया- वीर सावरकर चौक क्षेत्र की रहने वाली रवीना कांकरिया ने 15 अक्टूबर को सास कमला देवी कांकरिया के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि सास यहां अकेली रहती थी। ससुर तेजसिंह कांकरिया की 4 साल पहले मौत हो चुकी है। रवीना के पति सौरभ कांकरिया की भी सड़क हादसे में 2 साल पहले मौत हो गई थी। रवीना अपने दो बच्चों के साथ अब भीलवाड़ा के ही आजाद नगर में रहती है। कमला देवी के यहां काम करने वाली नौकरानी ने रवीना को 15 अक्टूबर को सूचना दी थी। 12 अक्टूबर से घर पर कोई नहीं है, ताला लगा हुआ है। पड़ोसी पर शक था, CCTV में ले जाते दिखा था थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया- जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि कमला देवी के घर के पड़ोस में रहना वाला रवि तापड़िया अक्सर यहां आता-जाता था। 12 अक्टूबर को शाम को कमला देवी और रवि साथ-साथ सीसीटीवी में जाते हुए कैद हुए थे। पुलिस ने रवि से पूछताछ की तो बताया कि कमला देवी ने उसे बाजार छोड़ने को कहा था और मैंने उन्हें बाजार में छोड़ दिया था। थाना प्रभारी ने बताया- जांच के दौरान सामने आया कि कमला देवी भीलवाड़ा से बाहर नहीं गई है। इसके बाद फिर से रवि से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। 23 लाख की ज्वेलरी के लिए मार डाला पूछताछ में रवि ने बताया- उसकी नजर कमला देवी की सोने की 15 तोला ज्वेलरी पर थी। उसका मकान कमला देवी के मकान के पास ही है। 12 अक्टूबर को अकेला पाकर वह बहला कर उन्हें अपने साथ ले गया था। इसके बाद हीरा सिंधी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव जला कर हडि्डयां नदी में फेंके हत्या के बाद बुजुर्ग महिला की ज्वेलरी लूट ली और शव को रवि खुद के घर की छत पर ले गया। यहां बॉडी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और हडि्डयां-राख कोठारी नदी में पालड़ी पुलिया के पास फेंक दी। पोते-पोती से मिलने की चाहत मन में रह गई कमला देवी की बहू रवीना ने बताया- आखिर बार सास से 6 अक्टूबर को बातचीत हुई थी। मैं अक्सर यहां आती रहती थी, सास ने कहा था इस बार आओ तो बच्चों को भी लेकर आना। वो घर में अक्सर बताती रहती थी कि ये कमी है और इसे ठीक करवाना है। ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में कचौरी खा रहे युवक के 20 लाख ले गए बदमाश:स्कूटी पर पीछे से आए नकाबपोश उठाकर फरार हो गए जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में बदमाश दिनदहाड़े 20 लाख रुपए से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। पीड़ित युवक स्कूटी खड़ी कर कचौरी खा रहा था, तभी स्कूटी सवार दो बदमाश स्कूटर के पायदान पर रखा कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…