कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को कृषि पर्यवेक्षक एग्जाम हुए। इसके लिए 19 सेंटर बनाए गए है। इनमें 14 सेंटर सरकारी और 5 प्राइवेट स्कूल में है। एग्जाम देने आए कैंडिडेट्स को जांच के बाद एंट्री दी गई। इस एग्जाम में जिलेभर से 6 हजार कैंडिडेट्स एग्जाम देने आए है। वहीं एंट्री से पहले हाथ और गले में पहले धागों को भी उतरवाया गया। 9 बजे से शुरू हुई एंट्री एक पारी में आयोजित होने वाली परीक्षा 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से सुरक्षा जांच के बाद एंट्री स्टार्ट हुई। एंट्री के दौरान कई सेंटर्स पर केंडिडेट की लंबी लाइन लगी ।प्रॉपर सिक्योरिटी जांच के बाद ही केंडिडेट को एंट्री दी गई । मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद उनकी आईडी और एंट्री कार्ड की जांच हुई। 10 बजे सेंटर्स के गेट बंद इस दौरान उनके हाथ और गले के धागों को काटा गया ओर महिलाओं के दुपट्टे सेंटर के बाहर उतरवाए गए। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फेस रिकॉग्निशन के बाद ही स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई ।ठीक 10 बजने के साथ ही एंट्री गेट बंद किए गए, तय समय पर पहुंचने और एंट्री के लिए कुछ स्टूडेंट्स को दौड़ लगानी पड़ी।11 बजे से एग्जाम शुरू हुए जो दोपहर एक बजे तक चलेंगे।