भीलवाड़ा जिले की 9 पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोटिंग हुई। 8 लाख 91 हजार 353 मतदाताओं के लिए कुल 1110 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां मतदान बैलेट पेपर से हो रहा है। दोपहर 1 बजे तक 41.31% था, जो दोपहर 3 बजे तक बढ़कर 58.69 % पहुंच गया। जबकि शाम 6 बजे तक मतदान प्रतिशत 81.22% रहा। जिले में बिजोलियां पंचायत समिति में सर्वाधिक 87.28% मतदान रिकॉर्ड किया गया। पंचायतीराज संस्थाओं के पहले चरण में भीलवाड़ा जिले की 9 पंचायत समितियों के 326 सरपंचों और 2872 वार्ड पंचों के लिए वोटिंग हुई। मतदान के बाद देर रात तक मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। अब तक का कुल मतदान प्रतिशत जानिए- किस पंचायत समिति में कितनी पंचायतें वोटिंग की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए