भीलवाड़ा में आज एक तेज रफ्तार दूध डेयरी की पिकअप ने बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति मौके पर मौत हो गई और पिकअप पलटी खा गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची मृतक की बॉडी अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाई और पिकअप कब्जे में ले जांच शुरू की। बाइक सवार को पिकअप ने टक्कर मारी मामला शहर के सदर थाना क्षेत्र का है,यहां बड़ा महुआ पेट्रोल पंप के पास आज बाइक सवार एक व्यक्ति को तेज रफ्तार दूध डेयरी की पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार चंद्रेश कुमार (60 ) पिता कल्याणमल मूंदडा निवासी विजय सिंह पथिक नगर भीलवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। बेकाबू होकर पिकअप भी पलटी बताया जा रहा है कि चंद्रेश भीलवाड़ा से अपनी बाइक पर इटामारिया गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और आगे चलकर पलटी खा गई। ड्राइवर पिकअप को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिस और 108 को सूचना दी लेकिन हादसे के दो घंटे बाद तक भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया,जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। इधर, पुलिस ने पिकअप जब्त करते हुए रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश शुरू की।