भीलवाड़ा शहर के कई हिस्सों में शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं को दो घंटे कटौती का सामना करना पड़ेगा। इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि 33/11 केवी आरसी व्यास ग्रिड और मोदी ग्राउंड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रखरखाव कार्य किया जाएगा। आरसी व्यास ग्रिड से जुड़े ये इलाके रहेंगे प्रभावित आरसी व्यास ग्रिड से संबंधित आरसी व्यास सेक्टर-5 और सेक्टर-7, स्पर्श हॉस्पिटल के सामने का क्षेत्र, श्रीनाथ सर्किल के आसपास, मदर टेरेसा स्कूल के सामने, ग्वारिया बस्ती, पालड़ी रोड, शिव मंदिर, देवनारायण मंदिर, राम मंदिर, आलोक स्कूल, टेम्पो स्टैंड, सुभाष नगर के बी और सी सेक्टर, बाबा रामदेव मंदिर, आरसी व्यास का सेक्टर-5, शिवजी गार्डन और यूनिक होटल के आसपास बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा सुखाड़िया नगर, एंटी करप्शन ऑफिस, ब्यावर बुकिंग, इंडियन ऑयल एलपीजी, सुखाड़िया सर्किल, सेंट असलम स्कूल, मिलन वाटिका, अजमेरा हॉस्पिटल, बायोस्कोप, सुप्रीम मोटर, यूआईटी, सुभाष नगर स्कूल, सुभाष नगर के ए और बी सेक्टर, मलान, टंकी के बालाजी के सामने, रामदेव मंदिर के पास, सुभाष नगर के जी और एफ सेक्टर, राजपूत कॉलोनी, चम्पालाल हलवाई, मंगल मूर्ति चौराहा, असर्वा सर्विस सेंटर, मधुवन वाटिका, रमा विहार और डी मार्ट सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मोदी ग्राउंड फीडर से जुड़े इन क्षेत्रों में कटौती मोदी ग्राउंड फीडर से जुड़े स्वास्तिक हॉस्पिटल, वाटर वर्क्स, सेक्टर-8, 9 और 10, नवजीवन पब्लिक स्कूल, आरके हॉस्पिटल, मेवाड़ हॉस्पिटल, देव ईएनटी हॉस्पिटल, गुर्जर समाज छात्रावास और भंसाली हॉस्पिटल के आसपास बिजली बंद रहेगी। इसके साथ ही आरसी व्यास कॉलोनी के सेक्टर-2, 3 और 4, इंदिरा गांधी कम्युनिटी हॉल, शिवाजी गार्डन, मजदूर चौराहे के आसपास का क्षेत्र, मोदी ग्राउंड, रिंग रोड, पोरवाल हॉस्पिटल, अग्रवाल भवन और सुशीला देवी माथुर कॉलेज सहित आरसी व्यास ग्रिड से संबंधित क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। समय से पहले कर लें काम विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम सुबह 8 बजे से पहले निपटा लें, ताकि निर्धारित समय के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।