भीलवाड़ा में मानसून की पहली बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। बारिश होने से वार्ड के बाहर बने अंडरपास में पानी भर गया। जिससे मारुति नगर कॉलोनी के लोगों का आवागमन बाधित हो गया। जिसके चलते वार्ड नंबर 66 के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने विरोध किया, पुलिया निर्माण की मांग अंडरपास में पानी भरने के बाद वार्डवासियों ने जमकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सा​थ ही, अंडरपास का पानी खाली करवाने और नई पुलिया निर्माण करवाने की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीते कई सालों से बारिश के समय इसी समस्या से जूझना पड़ता है। वार्डवासियों और राहगीरों का यहां से निकला मुश्किल हो जाता है। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ​स्थानीय निवासी जुगल किशोर ने बताया - अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। वार्ड नंबर 66 में बायोस्कोप के सामने यह अंडर पास है, जो पहली ही बारिश के बाद बुरी हालत में है। बारिश होने से यहां पानी भर चुका है। जिसे लेकर लोगों को भारी परेशानी होती है। स्कूली बच्चों और महिलाओं का निकला मुश्किल स्थानीय लोगों ने कहा- अंडरपास में पानी भरने से बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती है। अभी बारिश की शुरुआत हुई है, आगे ये समस्या और बड़ा रूप लेगी। इसलिए हम यहां पर इकट्ठा हुए हैं। हमारी मांग है कि यहां पर एक बड़ी टीन शेड वाली पुलिया का निर्माण हो जिस से यहां पर बारिश का पानी जमा नहीं हो और हम सभी को राहत मिले। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद में समस्या समाधान का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।