भीलवाड़ा के जहाजपुर थाना इलाके में चावंडिया चौराहे पर बुधवार रात ट्रेलर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सड़क पार करते समय ट्रेलर ने युवक को टक्कर मार दी और करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हादसा जहाजपुर थाना क्षेत्र के चावंडिया चौराहे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाहपुरा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर युवक को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया सूचना मिलने पर जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, ओर ट्रेलर के बीच फंसे युवक के शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी दयाराम चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान चिरंजीव कीर ( 27) निवासी जहाजपुर के रूप में हुई है।मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा हादसे के बाद चावड़िया चौराहे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।