विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की ओर से भीलवाड़ा शहर में अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर शनिवार को शौर्य शक्ति संचलन किया गया। करीब दो किलोमीटर के इस संचलन में बालिकाओं ने कदम से कदम मिलाए। शहरवासियों ने फूल बरसाकर संचलन का स्वागत किया। संचलन शहीद चौक,धान मंडी,बड़ा मंदिर,सराफा बाज़ार,हिंदू महासभा कार्यालय,भीमगंज थाना,सिंगल,हॉस्पिटल बजरंगी चौराहा,गांधी बाजार,महाराणा टॉकीज़,माणिक्य नगर चौराहा,पटवा जी की गली,माली खेड़ा,ब्रज कोट के माता जी चौराहा,नेहरू रोड होते हुए मालियों के नोहरे में पहुंचकर पूरा हुआ। संचलन में मिले कदमों से कदम संचलन के दौरान दुर्गा वाहिनी की तलवार वाहिनी, दंड वाहिनी और पताका वाहिनी में शामिल बालिकाएं एक कतार में कदमताल करते दिखीं। संचलन को देखने के लिए शहरवासी मुख्य मार्गों पर जुटे। लोगों ने संचलन पर फूल बरसाकर स्वागत किया और भारत माता के जयकारे लगाए। संगत-पंगत का आयोजन भी हुआ कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की राजस्थान की क्षेत्रीय संयोजिका लता पडिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। शौर्य शक्ति संचलन समाप्ति के बाद सामूहिक संगत व पंगत भोजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।