ब्यावर| भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष चिराग मेघवाल के नेतृत्व में ब्यावर से कार्यकर्ताओं का दल रविवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जनआंदोलन में शामिल हुआ। प्रदर्शन भीम आर्मी चीफ, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के आह्वान पर हुआ। आयोजन लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। शिक्षा व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही की मांग उठाई। शिक्षा से जुड़े गंभीर विषयों, चुनौतियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की। प्रदर्शन में शशिकांत, आदित्य भारती, महेंद्र, हरिओम मीणा, दयाराम, विशाल कुमार, अनिल साल्वी, सुमित, मोहित सामरिया, हरकेश कुमार, राकेश यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।