हरियाणा के भिवानी के फौजी सुनील ने राजस्थान के जिला झुंझनूं की युवती इंदुबाला संग सुसाइड कर लिया। दोनों के शव कीकर के पेड़ पर चुन्नी से लटके हुए थे। पास ही सल्फास की गोलियां पड़ी थी। इसका पता चलते ही झुंझनूं पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। राजस्थान पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुनील की इंदुबाला से दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। सुनील दो बच्चों का पिता था। उधर, इंदुबाला की सगाई हो चुकी थी। परिवार उसके शादी की तैयारी कर रहे थे। मगर, इसी बीच सुनील को उसकी पत्नी ने वीडियो कॉल पर इंदुबाला से बात करते हुए देख लिया। इसके बाद परिवार में विवाद हुआ। अब सुनील एक माह की छुट्टी पर आया था। गुरुवार को वह बाइक लेकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार को उसके सुसाइड की खबर भिवानी में परिवार को मिली तो हर कोई चौंक गया। परिवार तुरंत झुंझनूं पहुंचा और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को भिवानी लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, परिवार ने सुनील की मौत पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। कहना है कि यदि सुनील को फंदे से ही लटकना था, तो फिर उसने सल्फास क्यों खाया। पहले 2 पॉइंट में पूरा घटनाक्रम जानिए… फौजी सुनील के परिवार ने क्या बताया… अब यहां जानिए युवती के परिवार ने क्या बताया… पुलिस की थ्योरी पर फौजी के परिवार ने उठाए सवाल… राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार उधर, शुक्रवार को सुनील का शव चांग में पहुंचा। इसके बाद परिवार ने उसका अंतिम संस्कार किया। हिसार से आए सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए।