धार्मिक स्थल भोमिया महाराज मंदिर में शनिवार को भजन संध्या का आयोजन होगा। इस अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। इस भजन संध्या में आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा, पेयजल और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। भजन संध्या पर महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन होगा।